12 घंटे बाद मिला लापता वीर ; सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

घुग्घूस (चंद्रपुर) : घुग्घूस के प्रतिष्ठित व्यापारी सन्नी खरकार का 8 वर्ष का पुत्र वीर सन्नी खारकर कल शाम साढ़े 5 बजे के दौरान दुर्गा माता मंदिर परिसर स लापता हो गया। उसके लापता होने की जानकारी घुग्घूस पुलिस को दी गयी। सभी ओर वीर को ढूंढा जा रहा था लेकिन वीर का कोई पता नही चल सका। आज सुबह 6 बजे वीर आखिर 12 घंटो के बाद नागपुर एयरपोर्ट परिसर के सोनेगांव में सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को दिखाई दिया।

8 वर्षीय वीर मुह को गमछा बादकर था। वह व्यक्ति स्वः पुलिस सिपाई था और तुरन्त पास के सोनेगांव पुलिस थाने में लेकर गया। वीर की पूरी आपबीती सुनी और घुग्घूस में कल से दहशत में रहे उसके परिवार को फोन किया। उस 8 वर्षीय वीर को लेने घुग्घूस पुलिस रावण हुई।

बता दे कि वीर की लापता होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर उसके लापता होने की खबर आग की तरह फैल गई। वीर आखिर घुग्घूस से नागपुर कैसे पुहंचा यह गुत्थी पुलिस जांच में पता चला पायेगी।