राजस्थान पुलिस ने BJP MLA कीर्तिकुमार भंगड़िया समेत 5 लोगों के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज की

0
423
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

सीकर में रांग एंट्री पर ट्रैफिक पुलिस ने रोकी थी MLA की बस

सीकर : महाराष्ट्र – चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के विधायक कीर्ति कुमार भंगड़िया परिवार- रिश्तेदारों के साथ बस में सालासर हनुमान दर्शन करने जा रहे थे। विधायक और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच सीकर में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने विधायक, उसके पिता समेत 5 लोगों के खिलाफ शांति भंग का केस दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार करके 5 घंटे तक थाने में बैठाया। फिर शांति भंग मामले में जमानत लेकर सबको छोड़ दिया।

चिमूर विधायक कीर्ति कुमार परिवार और रिश्तेदारों के साथ एसी कोच बस में सालासर हनुमान दर्शन करने जा रहे थे। सीकर के पास दोपहर करीब 12 बजे बस चालक रास्ता भटक गया और शहर में घुस गया। शहर में एसके अस्पताल के नजदीक ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी कमला और हेडकांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बस को रुकवाया। बस चालक ने बताया कि वे बाहर के हैं। रास्ता भटक गए हैं। जो भी आपका चालान बनता है उसे काट दो और हमें रास्ता बता दो।

ट्रैफिक पुलिस ने फिर बस को वहीं रोक लिया। वहां पर हेडकांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बस चालक का शहर में भारी वाहन की एंट्री को लेकर 500 रुपए का चालान भी काट दिया। चालान काटने के बाद भी चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया।

भाजपा विधायक और बस में बैठे उनके कुछ साथियों को पता लगा कि बस का चालान काटा गया है। इस पर विधायक नीचे उतर आए और खुद को विधायक बताकर पुलिसकर्मियों की शिकायत परिवहन मंत्री प्रतापसिंह से करने की बात कहने लगे। यहीं पर दोनों पक्षों में तकरार हुई और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे की गिरेबां पकड़ ली। नौबत मारपीट पर आ गई। झगड़े में हेडकांस्टेबल गिरधारी सिंह की वर्दी फट गई और उनके गले और हाथों पर खरोंच आ गई।

इस दौरान पुलिस बस को सीकर कंट्रोल रूम के बाहर खड़ा करवाए रही। करीब 5 घंटे तक बस में तेज धूप के बीच बच्चे और महिलाएं परेशान होते रहे। विधायक कीर्ति कुमार ने मीडिया से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए आए हैं। हमें कोई विवाद नहीं चाहिए।