शराब की लत ऐसी कि Hand Sanitizer पीने को हो गए मजबूर, एकही दिन दो लोगों की मौत

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

चंद्रपुर : शुक्रवार को यवतमाल जिले के वणी शहर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है जहां ‘सैनिटाइज़र’ पीने से दो लोगों की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में से एक व्यक्ति देशमुखवाड़ी का निवासी है और दूसरा जैतई नगर का है। पता चला है कि वह पिछले दो तीन दिनों से सैनिटाइजर पी रहे थे,  क्योंकि राज्य में गुरुवार से ताला बंदी (Lockdown) होने के कारण शराब की दुकान फिलहाल बंद है। एकही दिन दो की मौत होने से शहर में खलबली मच गई।

बता दें कि सुनील महादेव ढेंगले (36) अपनी पत्नी के साथ शहर के देशमुखवाड़ी में रह रहे थे। वह ट्रैक्टर पर काम करता था वहीं दूसरा गणेश उत्तम शेलार (40) बस स्टैंड के पास जैतई नगर का निवासी हैं। वह हाथ गाड़ी चलाकर अपना जीवन यापन करता था। तालाबंदी (Lockdown) के कारण वर्तमान में शराब की बिक्री बंद है। साथ ही, अवैध शराब की कीमतें तीन से चार गुना अधिक बढ़ गई है। नशे की लत के कारण वह तीन – चार दिनों से लगातार सैनिटाइज़र पी थे।

सैनिटाइजर सेवन के चलते गणेश उत्तम शेलार की तबियत बिगड़ने के कारण उसे आज शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। गणेश को ग्रामीण अस्पताल ले गए। हालांकि, शाम करीब 6 बजे दरम्यान गणेश का इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई।

दूसरी घटना में, सुनील ढेंगले भी सैनिटाइजर पीने से उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के डेढ़ से दो घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। एक ही दिन में दो मौतों से वणी शहर में खलबली मच गई है। इस घटना की आगे की जांच वणी पुलिस कर रही है।