महाराष्ट्र में 15 फरवरी से खोले जाएंगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी

0
231
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

देश में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में होने से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला किया है| महाराष्ट्र में 15 फरवरी से यूनिवर्सिटी और कॉलेज फिर से खोलने का एलान किया है

मुंबई : यूनिवर्सिटी और कॉलेज कुछ शर्तों के साथ खोले जाएंगे| शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के मुताबिक, क्रमिक आधार पर 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ये आदेश दिया गया है|  महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्कूल 01 फरवरी से खुल चुके हैं| पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 5वीं से 8वीं तक के स्कूल भी 01 फरवरी से खोलने की इजाजत दी| यूपी में भी आने वाले 10 दिनों में कक्षा 6 से 12वी के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर सकती है|

अब ज्यादातर राज्यों ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 10 महीनों से बंद पड़े कई राज्यों के स्कूल अब फरवरी से फिर से खुलने जा रहे हैं। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए देश के अधिकतर राज्य 10 वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए स्कूल खोल रहे हैं| कुछ राज्यों ने पहले ही कक्षा 10 से 12 तक के स्कूल खोले थे। अब 1 फरवरी से, स्कूल कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए भी खोलने के लिए तैयार है। अधिकांश राज्य 10 वीं और 12 वीं के लिए छात्रों की तैयारी पूरी करने के लिए स्कूल खोल रहे हैं।