
कनार्टक के स्कूल की सहपाठियों के साथ गोवा घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ। सभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उल्लेखनीय है कि ये सभी महिलाएं डॉक्टर थी।
हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को कनार्टक के इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई।
पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्राओं ने तीन दिन की गोवा यात्रा की योजना बनाई थी और इनमें से दो के साथ उनकी बेटियां भी थी। 14 पूर्व छात्राएं शु्क्रवार सुबह देवनगरे से रवाना हुई थीं। इनमें से 13 देवनगरे जिला मुख्यालय के कस्बे की ही थीं जबकि एक महिला बेंगलुरु की थी।