जीएसटी की खामियों को दूर करने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के खिलाफ 26 फरवरी को देश भर के व्यापारियों का भारत बंद

0
141

जीएसटी की खामियों को दूर करने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के खिलाफ 26 फरवरी को देश भर के व्यापारियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद में करीब 8 करोड़ कारोबारी शामिल होंगे।

नई दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की खामियों को दूर करने, डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के खिलाफ 26 फरवरी को देश भर के व्यापारियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद में करीब 8 करोड़ छोटे कारोबारी शामिल होंगे। साथ ही देश के करीब 1 करोड़ ट्रांसपोर्टर और लघु उद्योग और महिला उद्यमियों के भी इसें शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। इस दिन सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे। सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कैट के समर्थन में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चक्का जाम का ऐलान किया है। किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग, डिलीवरी, लदाई/उतराई बंद रहेगी। सभी परिवहन कंपनियों को विरोध के लिए कल अपने वाहन पार्क करने के लिए कहा है। देश भर के अलग अलग राज्यों में विरोध स्वरूप 1500 जगहों पर धरने का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here