
चंद्रपुर : आज गणतंत्र दिवस की सुबह शहर के ऐतिहासिक रामाला झील की अनेक मछलियाँ मृत पाई गईं। जब यह मामला इको- प्रो के सामाजिक संगठन के अध्यक्ष बंधु धोत्रे के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत रामाला झील का निरीक्षण किया और झील के किनारे में अनेक मछलियां मृत पाए गए।
अनुमान यह लगाया जा रहा है कि रामाला झील में शहर के मछुआरों ने ज़हर का प्रयोग किया होगा ? इस घटना पर प्रशासन द्वारा उच्छित कारवाई नही की गई तो बंडू धोत्रे ने आंदोलन का इशारा दिया है।