फिर बढ़ेगा लॉकडाउन? पांच दिन में 32 मौतों से सहमा शहर

0
368
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

अमरावती :  विदर्भ में कोरोना के मामले प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं। जिसमें से अमरावती शहर में कोरोना मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अमरावती शहर में लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी ने प्रशासन की नींद उड़ा दी हैं। लॉकडाउन के दौरान बीते 5 दिनों में अमरावती शहर में कुल 4061 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से 32 मरीजों के इलाज के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है।

शहर में बढ़ेगा लॉकडाउन ?
अमरावती में 22 फरवरी की शाम 8 बजे से शहर के अचलपुर में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। राज्य में अनलॉक के बाद लगाया गया यह पहला लॉकडाउन है। हालांकि 8 दिनों के लॉकडाउन के बाद भी शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं हुई है। जिसकी वजह से शहर में लॉकडाउन बढ़ाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

अचलपुर- परतवाड़ा बना हॉटस्पॉट
अमरावती जिले में अचलपुर-परतवाडा कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस इलाके के लगभग हर घर में कोरोना के मरीज पाए जाने से प्रशासन सकते में हैं। जिले की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था कोरोना के मामलों को कम करने में युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।

राज्य में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा
महाराष्ट्र कोरोना का खतरा जस का तस बना हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटों में 8333 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में भी 1035 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल मरीजों की संख्या 21, 38,154 तक पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक कुल मरीजों की मौत का आंकड़ा 52041 तक पहुंच चुका है वहीं मुंबई में अब तक कुल 11466 मरीजों की मौत हुई है।