मध्यप्रदेश से चंद्रपुर में आ रहे धान से भरें 4 ट्रक जप्त

0
225
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

नागपुर : मध्यप्रदेश के वारासिवनी से चंद्रपुर जिले में आ रहे 4 ट्रकों को गोंदिया के तिरोड़ा तहसील, अर्जुनी बोंडरानी सीमा जांच नाके पर शनिवार को पकड़े गए। प्रशासन अलर्ट होने के बाद भी बाहरी राज्यों से खुलेआम चंद्रपुर जिले में धान की आवक होने का चित्र दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में धान को बोनस सहित प्रति क्विंटल 2 हज़ार 588 रुपये भाव मिल रहा है। इतना भाव किसी दूसरे राज्य में नहीं है, जिससे कुछ व्यापारी बाहरी राज्यों में कम भाव पर धान खरीदी कर उसे चंद्रपुर जिले के शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर बिक्री करने ला रहे है।

मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों हर दिन 50 हजार क्विंटल से अधिक धान जिले में बिक्री के लिए लाया जा रहा ऐसी जानकारी सूत्रों प्राप्त हुई है।

मध्यप्रदेश के वारासिवनी स्थित एक राइस मिल से चंद्रपुर जिले की सावली कापसी में भेजे जा रहे 4 धान के ट्रकों को पुलिस ने जब्त किया है। ट्रकों में जय श्रीराम का पुराना धान भरा हुआ था। गोंदिया जिले के दवनीवाडा पुलिस ने इन चारों ट्रकों को पुलिस स्टेशन में जमा कर आगे की जांच शुरु कर दी है।