नगर परिषद के गठन में बाधा ला रहे है भाजपा नेता, महिलाएं है क्षुब्ध
घुग्घुस ( चंद्रपुर ) : दशहरा के मौके पर घुग्घुस की कुछ जागरुक महिलाओ ने आज घुग्घुस के विकास के लिए प्रयासरत नगरपरिषद को बदनाम कर रहे भाजपा के नेता और इन नेताओं को मदद करने वाले पत्रकारों का निषेध करते हुए महिलाओं ने आज उनके पुतले फूंके।
इन गुस्साई महिलाओं ने कहा कि
नगरपरिषद का व्यक्तीगत स्वार्थ के लिए विरोध करने वाले लोगो का स्वागत जरूरत पड़ी तो झाड़ू से किया जाएगा। करीबन 27 साल के बाद महाविकास आघाडी सरकार ने घुग्घुस नगरपरिषद को ग्रीन सिग्नल दिया है। सरकारी घोषणा के बाद अब सारी प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। जिलाधिकारी कार्यालय ने इस पर आपत्ति भी मंगवाई है। इसमे 6 लोगो ने आपत्ति जताई है। इनमें से कुछ आपत्ति भाजपा नेताओं के कहने पर की गई है। कुछ नेता इन दिनों नगर परिषद गठन की प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे है। आज इसी का विरोध करते हुए यहां के अलग अलग वार्ड की महिलाओं ने प्रतीकात्मक पुतले फूंके।