राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े : मोकाशी

0
89

चंद्रपुर : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा महासचिव दिपाली मोकाशी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना काल के दौरान भी महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है.
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर चंद्रपुर की ओर से बुरडकर सभागृह में आयोजित, मातृशक्ति सम्मान अभियान 2020 अंतर्गत बुधवार (28 अक्टूबर) को नवदुर्गा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था. इस समय मोकाशी बोल रही थीं.
इस समय मंच पर जि प अध्यक्ष संध्या गुरनुले, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वनिता कानडे, महापौर राखी कंचलार्वार, भाजपा महिला मोर्चा जिल्हाध्यक्ष रेणुका दुधे प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रा.पद्मरेखा धनकर, एड. पारोमिता गोस्वामी, उषा बुक्कावार, प्राजक्ता भालेकर, चैताली खटी, अर्चना मानलवार, उषा मेश्राम, डॉ. दीप्ती श्रीरामे, प्रमिला बावणे का आधुनिक दुर्गा के तौर पर सम्मान पत्र, पदक और भेटवस्तू देकर सत्कार किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here